अनुवाद

रक्त की वर्णमाला
आग्नेय कृत काव्यानुवादों की पुस्तक—पहले पहल प्रकाशन (भोपाल) से वर्ष 2011 में प्रकाशित। इसमें उनतीस विश्व-प्रसिद्ध कवियों की महत्त्वपूर्ण कविताओं के अनुवाद शामिल हैं। यह पुस्तक कवि के विश्व-कविता से लगाव-जुड़ाव को व्यक्त करती है।

उत्खनन
आग्नेय कृत काव्यानुवादों की एक और पुस्तक—पहले पहल प्रकाशन (भोपाल) से वर्ष 2011 में प्रकाशित। इसमें इक्कीस विश्व-प्रसिद्ध कवियों की महत्त्वपूर्ण कविताओं के अनुवाद शामिल हैं। यह पुस्तक भी कवि के विश्व-कविता से लगाव-जुड़ाव को व्यक्त करती है।

इच्छा-मणि
आग्नेय कृत काव्यानुवादों, गद्यानुवादों और टिप्पणियों की अब तक अप्रकाशित पुस्तक की पांडुलिपि। इसमें सत्रह विश्व-प्रसिद्ध कवियों की महत्त्वपूर्ण कविताओं के अनुवाद, पाँच विश्व-प्रसिद्ध कवियों के साक्षात्कार और दो महत्त्वपूर्ण आलेखों का अनुवाद शामिल है।
